ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सेट पर आँसू बहाते थे सलमान खान, हिमेश रेशमिया को बुलाकर सुनते थे ये दर्द भरा गाना

Salman Khan Cry for Aishwarya Rai: सलमान खान की बेस्ट फिल्मों से एक 'तेरे नाम' उनकी खुद की भी फेवरेट है। इस फिल्म में सलमान खान का बहुत बुरा दिल टूटता है। सलमान खान ने इस फिल्म में इतनी रियल एक्टिंग की है कि उनका जवाब नहीं। अब पता चला कि उनके अंदर वो इमोशन्स कैसे आए थे।

Salman Khan Cry for Aishwarya Rai: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक लव स्टोरी हमेशा के लिए याद रखी जाएगी। वो स्टोरी है सलमान खान(Salman Khan) और ऐश्वर्या राय( Aishwarya Rai) की। ऐश्वर्या-सलमान की जोड़ी एक ऐसी जोड़ी थी, जिसे आज भी लोग साथ देखना चाहते हैं। कहा जाता है सलमान खान, ऐश्वर्या राय को जी-जान से चाहते थे। हालांकि दोनों का एक खराब मोड़ पर ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान को अपने दिल का हाल संभालने में सालों लग गए थे। अब सलमान खान और ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai) के ब्रेकअप से जुड़ा नया किस्सा सामने आया है। जिसे सॉन्ग राइटर समीर अंजान न बताया है। उन्होंने सलमान खान के ब्रेकअप के बाद के हाल हो देखा था।

Salman Khan Cry for Aishwarya Rai

हाल ही में समीर रंजन( Sameer Ranjan) ने अपने इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान ब्रेकअप के बाद टूट गए थे। और उसी समय वह अपनी हिट फिल्म 'तेरे नाम' कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान वह ऐश्वर्या राय की यादों में खोए रहते थे। फिल्म में उनका किरदार भी कुछ ऐसा ही था। समीर रंजन ने वो किस्सा सुनाया, जब तेरे नाम का वो गाना शूट हुआ और सलमान खान का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। समीर रंजन ने फिल्म तेरे नाम के लिए 'क्यों किसी को वफ़ा के बदले वफ़ा' गाना लिखा था। यह गाना उस समय सलमान खान की मनोस्थिति को दिखाता था। सलमान खान इस गाने को सुनकर रोने लग जाते थे।

End of Feed