Salman Khan fans gathers outside his house: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने बीती रात अपना 58वां बर्थडे करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के लोगों के साथ सेलीब्रेट किया। सलमान खान की पार्टी में उनके परिवारवालों के साथ-साथ बॉबी देओल जैसे दोस्त भी पहुंचे। सलमान खान के बर्थडे सेलीब्रेशन की पिक्स और वीडियोज इस वक्त इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं। बर्थडे पार्टी के साथ सलमान खान का बर्थडे सेलीब्रेशन खत्म नहीं हुआ है। ताजा जानकारी के अनुसार सलमान खान के घर के बाहर फैंस की भीड़ लग चुकी है, जो भाईजान का बर्थडे स्पेशल बनाने के लिए इकट्ठे हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ सलमान खान के घर के बाहर की वीडियो लग चुकी है, जिसमें भाईजान के फैंस बेहद उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
कुछ ही देर में फैंस से मिलने आएंगे सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान कुछ ही देर में अपने फैंस से मिलने के लिए आएंगे। इस वक्त सलमान खान के फैंस रोड पर इकट्ठे हो रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी भाईजान के फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब हैं। खबरें हैं कि कुछ ही देर में ये भीड़ काफी बढ़ जाएगी, जिस कारण मुंबई पुलिस लगातार सलमान खान के घर के बाहर इंतजाम पुख्ता कर रही है।
बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं Salman Khan
90 के दशक में बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले कलाकारों में से सलमान खान सबसे बड़े स्टार हैं। उनके साथ एंट्री मारने वाले किसी कलाकार ने वो स्टारडम नहीं देखा है, जो सलमान खान जी रहे हैं। यही कारण है कि हर साल बर्थडे पर उनके घर के बाहर हजारों फैंस की भीड़ लग जाती है।
