Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर लेखक सलीम खान (Salim Khan) की अचनाक तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सलीम खान की तबियत बिगड़ने की खबर से फैन्स भी बेहद चिंतित हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। पिता सलीम खान की जानकारी मिलते ही उनके बेटे और बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) भी दौड़े-दौड़े लीलावती अस्पताल पहुंच चुके हैं। सभी फैन्स इस समय यही दुआ कर रहे हैं कि सबकुछ ठीक हो।
अस्पताल में एडमिट हुए सलीम खान
सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान के पिता और बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज लेखक सलीम खान को मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो गैलेक्सी अपार्टमेंट में परिवार के आवास के करीब स्थित है। मंगलवार 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल के बाहर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें यह बताया गया कि तबियत बिगड़ने की वजह से मशहूर लेखक को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (इसे भी पढ़ें: Salim Khan Hospitalised: सलमान खान के पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ी)
पिता से मिलने दौड़े-दौड़े पहुंचे सलमान खान
पिता सलीम खान की तबियत नासाज होने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे चुके हैं। हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान सलमान खान का चेहरा काफी उतरा हुआ दिखाई दे रहा हैं और चिंतित भी नजर आ रहे हैं। सलमान खान के चारोंओर भारी सुरक्षा भी दिखाई दे। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है।
हालांकि अभी तक सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने का कारण सामने नहीं आया है। खान फैमिली ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। इसी बीच नवंबर 2025 में सलीम खान और सलमा खान ने शादी की 61वीं सालगिरह मनाई, जो अर्पिता खान और आयुष शर्मा की 11वीं शादी की सालगिरह के साथ मेल खाती थी।
