Prabhas और Vijay Devarakonda ने पहली बार इस फिल्म के लिए मिलाया हाथ !! जानिए नाम

Vijay Devarakonda and Prabhas Movie: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक पैन-इंडिया स्टार प्रभास और विजय देवरकोंडा को पहली बार शेयर स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि विजय देवरकोंडा जल्द ही प्रशांत नील के निर्देशन में बन रही प्रभास की फिल्म 'सलार' में दिखाई देंगे।

Vijay Devarakonda and Prabhas Movie: दो बड़े स्टार्स को एक फिल्म में देखना दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होता है। कई बार दो बड़े स्टार्स को लेकर बनाई गई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रहती हैं, तो कईयों का बुरा हाल देखने को मिलता है। बीते दिनों सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर 'विक्रम वेधा' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हुआ था। वहीं इस साल रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार यश और बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की 'केजीएफ 2' बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिए थे। फिल्म ने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। 'केजीएफ 2' को डायरेक्ट करने के बाद प्रशांत नील पैन-इंडिया स्टार प्रभास (Prabhas) की आने वाली फिल्म 'सलार' (Salaar) का निर्देशन कर रहे हैं। ये फिल्म काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है।

Prabhas and Vijay

प्रभास की 'सलार' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में टॉलीवुड के एक और हैंडसम हंक विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की धांसू एंट्री हुई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा प्रभास के भाई की भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'सलार' के सेट से विजय की एक तस्वीर ऑनलाइन सामने आने के बाद यह खबर सुर्खियां बटोर रही है। वहीं दूसरी ओर कई रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि विजय देवरकोंडा की वायरल तस्वीर एक विज्ञापन शूट की है। ये फोटो 'सलार' के सेट से नहीं है। हालांकि इसके पीछे की सच्चाई अभी तक पता नहीं चल पाई है।

End of Feed