Sajid Khan in Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में साजिद खान (Sajid Khan) की एंट्री को लेकर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। साजिद खान के खिलाफ अब कई एक्टर सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब अभिनेता अली फजल (Ali Fazal) ने #MeToo के आरोपी साजिद खान को रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) से बेदखल करने की मांग की है। उन्होंने एक स्टोरी लगाई है, इस स्टोरी में एक ग्राफिक भी है जहां फिल्म निर्माता साजिद की तस्वीर को आग लगाते हुए दिखाया जा रहा है।
साजिद खान और अली फजल
साजिद पर लगे हैं कई घिनौने आरोप
बॉलीवुड फिल्म निर्माता साजिद खान पर कई अभिनेत्रियों और मॉडलों ने आगे आकर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिल्म निर्माता और फराह खान के छोटे भाई साजिद के खिलाफ उनकी पोजीशन का गलत तरीके से इस्तेमाल करने के भी आरोप लगे हैं। एक तरह जहां कुछ अभिनेत्रियों ने साजिद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है, वही कुछ ने जो उन पर पार्टियों में अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने और यहां तक कि कास्टिंग के दौरान भद्दे सवाल पूछने का भी आरोप लगाया है।
सपोर्ट में सामने आए अली फजल
बिग बॉस में एंट्री के बाद वह अभिनेत्री जिन्होंने साजिद पर ME TOO का आरोप लगाया था, अब साजिद को घर से बेदखल करने की मांग कर रही हैं। कुछ एक्ट्रेस का कहना है कि साजिद की असली जगह जेल में है ना कि बिग बॉस के घर में। इस बीच अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की जिसमें साजिद की की फोटो पर #MeToo लिखा है और एक व्यक्ति उनकी तस्वीर में आग जला रहा है।
अली फजल ने अपनी इस स्टोर के कैप्शन में लिखा "अब साजिद खान को बिग बॉस से बाहर करें।’ अली पहले व्यक्ति नहीं हैं जो चाहते हैं कि साजिद को शो से बाहर किया जाना चाहिए। इससे पहले, शर्लिन चोपड़ा और सोना मोहापतारा ने भी साजिद के शो में हिस्सा लेने पर आपत्ति जताई थी।
