अहान पांडे और अनीत पड्डा ने अपने रिश्ते को किया जगजाहिर? लेटेस्ट पोस्ट से मिला हिंट

Ahaan Panday and Aneet Padda Dating: हाल ही में फिल्म सैयारा रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया। इस मूवी में अहान पांडे और अनीत पड्डा ने धांसू एक्टिंग की। फिल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री देख लोग गदगद हो गए थे। अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि रियल लाइफ में भी अनीत पड्डा और अहान पांडे के बीच प्यार बढ़ रहा है। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर..

Ahaan Panday and Aneet Padda Dating: बॉलीवुड एक्टर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले थे। इसके अलावा मूवी ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाया। फिल्म में साथ काम करने के बाद अनीत पड्डा और अहान पांडे की दोस्ती काफी अच्छी हो गई। लोगों का ये मानना है कि ये दोस्ती अब प्यार में बद गई है। इस बीच अहान पांडे ने अनीत पड्डा का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। इसके बाद से ही लोग इन दोनों के रिश्ते की बात कर रहे हैं।

aneet padda ahaan panday

pic credit- ahaan panday instagram and X

अहान पांडे ने कंफर्म किया अनीत पड्डा संग रिश्ता

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनीत पड्डा का हाल ही में जन्मदिन था। इस खास मौके पर तमाम लोगों ने उन्हें विश किया। वहीं अनीत के बर्थडे को अहान पांडे ने और भी ज्यादा खास बना दिया। अहान पांडे के साथ जश्न मनाते हुए अनीत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनीत ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। उनके साथ अहान पांडे भी पूरे स्टाइल में नजर आए। अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। अहान ने एक स्टोरी लगाई है, जिसे देखकर लोग ये कह रहे हैं कि दोनों ने एक दूसरे को दिल दे दिया है। आपको अहान पांडे और अनीत पड्डा की ये जोड़ी कैसी लगी हमें कमेंट करते जरूर बताएं।

End of Feed