मोहिनी डे की वजह से हुआ एआर रहमान-सायरा बानो का तलाक? वकील ने कहा- 'ये उनका खुद का...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2024, 01:11 PM IST

Mohini Dey Connection With AR Rahman-Saira Banu Divorce: सायरा बानो और एआर रहमान के तलाक के बाद से ही इसको गिटारिस्‍ट मोहिनी डे से जोड़कर देखा जा रहा है। अब इस सवाल पर सायरा बानो की वकील का रिएक्शन सामने आ गया है।

Mohini Dey Connection With AR Rahman-Saira Banu Divorce: ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने जब से अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक का ऐलान किया है, तब वो काफी चर्चा में हैं। पहले एआर रहमान का रिएक्शन वायरल हुआ। एआर रहमान के तलाक के बाद एक खबर और सामने आई जिसने सबको हैरान कर दिया। एआर रहमान की गिटारिस्‍ट मोहिनी डे ने अपने पति को तलाक दे दिया। जिसके बाद मोहिनी डे और एआर रहमान को लेकर खबरें सामने लगी। एआर रहमान और मोहिनी के अफेयर को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई। अब इन सब पर सायरा बानो के वकील ने रिएक्शन दिया है। जिसके बाद इस बहस को नया मोड़ मिल गया है।

ar rahman saira banu Divorce

क्या एआर रहमान से जुड़ा है मोहिनी का तलाक?

सायरा बानो और एआर रहमान के तलाक बाद ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर का नाम उनकी गिटारिस्‍ट मोहिनी डे से जोड़ा जाने लगा। आपको बता दें कि मोहिनी डे ने भी अपने पति को तलाक दे दिया है। लेकिन इन सब पर अब सायरा बानो के वकील ने रिएक्शन दिया है। सायरा बानो की वकील वंदना शाह ने रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए कहा कि 'सायरा बानो और एआर रहमान के तलाक से मोहिनी डे का कोई संबंध है। दोनों ने ये फैसला खुद ही लिया है।' वकील के इस बयान के बाद अब साफ हो गया है कि सायरा बानो और एआर रहमान के तलाक से गिटारिस्‍ट मोहिनी डे का कोई लेने देना नहीं और अफेयर की सभी खबरें फर्जी साबित हुईं।

End of Feed