Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान के फ्लैट में मिले फिंगरप्रिंट से मैच नहीं हुए मुख्य आरोपी के फिंगरप्रिंट, केस में आया नया मोड़

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टैबिंग केस में एक नया मोड़ सामने आया है, जिसके अनुसार पुलिस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है उसके फिंगरप्रिंट्स सैफ अली खान के फ्लैट से इकट्ठे किए गए फिंगरप्रिंट्स से मैच नहीं हुए हैं। सीआईडी के फिंगरप्रिंट ब्यूरो ने लगभग 20 सैंपल सैफ अली खान के फ्लैट से इकट्ठे किए थे।

Saif Ali Khan Stabbing Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने शरिफुल इस्लाम नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। शरिफुल इस्लाम से लगातार इस मामले में पूछताछ जारी है और पुलिस सबूतों के आधार पर आरोपी को सजा दिलवाने की कोशिश कर रही है। अगर केस से सामने आई ताजा जानकारी की बात करें तो सीआईडी फिंगरप्रिंट ब्यूरो ने सैफ अली खान के फ्लैट से 20 फिंगरप्रिंट्स के सैंपल कलेक्ट किए थे ताकि आरोपी के फिंगरप्रिंट से इन्हें मैच कराया जा सके लेकिन कलेक्ट किए गए फिंगरप्रिट्स शरिफुल इस्लाम से मैच नहीं कर रहे हैं।

Saif Ali Khan Stabbing Case

पुलिस द्वारा दायर की गई है चार्जशीट के अनुसार, पुलिस ने ब्लैक बैकडोर, बेडरूम के स्लाइडिंग डोर और कपबोर्ड डोर से जो फिंगरप्रिंट इकट्ठे किए हैं वो शरीफुल के फिंगरप्रिंट से मैच नहीं हो रहे हैं। शरिफुल इस्लाम के फिंगरप्रिंट केवल एक फिंगरप्रिंट से मैच हुए हैं, जो पुलिस ने बिल्डिंग के आठवें फ्लोर से कलेक्ट किया है। हालांकि पुलिस ने ये बात भी बोली है कि फिंगरप्रिंट मैच करने के चांसेज 1000 में से एक होता है क्योंकि कई लोग एक ही चीज को छूते हैं जिस कारण फिंगरप्रिंट एक-दूसरे में मिक्स हो जाते हैं।

End of Feed