Saif Ali Khan Hotel Fight Case: कोर्ट में मलाइका अरोड़ा नहीं हुईं पेश, जारी हुआ जमानती वारंट

Saif Ali Khan Hotel Fight Case: साल 2012 में सैफ अली खान की एक फाइव स्टार होटल में एनआरआई बिजनेसमैन से झगड़ा हो गया था। उस दौरान मलाइका अरोड़ा भी सैफ अली खान के साथ थीं। ऐसे में कोर्ट ने उन्हें पेश होने के लिए कहा था लेकिन वो हो नहीं पाई थीं। अब मलाइका के खिलाफ जमानती वारंट जारी हुआ है।

Saif Ali Khan Hotel Fight Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के बाद उनकी बहन मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को साल 2012 में एक होटल में हुए झगड़े के मामले में कोर्ट में पेश होना था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मलाइका अरोड़ा कोर्ट में पेश नहीं हुई थी। बहुत कम यह जानते हैं कि कई सालों पहले एनआरआई बिजनेसमैन ने मुंबई के क्लब में हुई लड़ाई के बाद सैफ अली खान (Saif Ali Khan) सहित कई सेलेब्स पर केस फाइल किया था। इसी मामले में कोर्ट ने मलाइका अरोड़ा को पेश होने के लिए कहा था लेकिन वो नहीं पहुंच पाईं। ऐसे में अब कोर्ट में मलाइका अरोड़ा के खिलाफ एक जमानती वारंट जारी किया है।

Saif Ali Khan and Malaika Arora

ताजा मिल जानकारी के मुताबिक फाइव स्टार होटल में एक एनआरआई पर अटैक करने के मामले में मलाइका अरोड़ा कोर्ट में पेश नहीं तो उनके खिलाफ जमानती वारंट इशू हुआ है। साल 2012 में 22 फरवरी के दिन जब यह झगड़ा हुआ था, तब सैफ अली खान के कई सेलेब्स डिनर कर रहे थे। मलाइका अरोड़ा के साथ-साथ उस दौरान करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, शकील लदाक और बिलाल अमरोही भी शामिल थे।

End of Feed