Saif Ali Khan Health Update: अभिनेता सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) कल सुबह से ही मुंबई अस्पताल में एडमिट हैं। एक्टर के घर पर हुई चोरी की घटना के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वहीं सर्जरी के बाद डॉक्टर्स की टीम ने उनकी सेहत पर अपडेट दिया है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स की स्पेशल टीम की निगरानी में उनकी सर्जरी हुई थी। अब टीम ने बताया है कि जब सैफ अस्पताल आए तब उनकी सेहत कैसी थी और वह किस के साथ वहाँ आए थे। आइए बताते हैं डॉक्टर्स ने क्या कहा।
तैमूर के साथ अस्पताल आए थे सैफ अली खान
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने मीडिया को बताया कि सैफ अली खान( Saif Ali Khan) जब अस्पताल आए थे, मैं वो डॉक्टर हूं जो उनको पहले घंटे में मिला था। उनके पूरे शरीर में खून था, लेकिन वह अपने छोटे से बेटे तैमूर( Taimur Ali Khan) के साथ चलकर आ रहे थे। डॉक्टर ने उन्हें कहा कि इस हालत में भी वह वॉक करते हुए आगे बढ़ रहे थे, जिसे देखकर लग रहा था कि वह असल में हीरो हैं। सर्जरी के बाद वह फिलहाल बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं।
नॉर्मल वॉर्ड में हुए शिफ्ट
पीटीआई ने शेयर की वीडियो में बताया गया है कि उन्हें तीन चोटें आई थीं... दो हाथ पर और एक गर्दन के दाहिने हिस्से पर और सबसे बड़ी चोट पीठ पर लगी थी जो रीढ़ की हड्डी में थी। नुकीली चीज अंदर घुस गई थी, जो बहुत गहराई तक चली गई थी, लेकिन इससे रीढ़ की हड्डी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, वह बिल्कुल ठीक हैं।आज हमने उन्हें चलने के लिए तैयार किया, वे चलने के लिए पूरी तरह से ठीक हैं। वे नियमित आहार पर हैं और इसीलिए हमने उन्हें आईसीयू से सामान्य कमरे में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। रीढ़ की हड्डी में गहरी चोट को देखते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। अभी उन्हें एक हफ्ते तक निगरानी में रखा जाएगा।
