Saif Ali Khan-Kareena Kapoor Khan के रिश्ते में आई 'कड़वाहट', टैटू बदलते ही लोगों ने लगाई तलाक की अटकलें

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan Divorce Rumors: सैफ अली खान ने अपने हाथ पर बनवाया हुआ करीना कपूर खान का टैटू बदल दिया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग सैफ और करीना के तलाक की अटकलें लगा रहे हैं।

Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan Divorce Rumors: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने अपनी कलाई पर पत्नी करीना कपूर खान के नाम का टैटु गुदवाया था, जिसके बाद एक नया ट्रेंड ही शुरू हो गया था। हालांकि अब सैफ ने अपने हाथ पर बनवाया हुआ करीना का टैटू बदल दिया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोग सैफ और करीना के तलाक की अटकलें लगा रहे हैं। वायरल तस्वीर में सैफ अली खान की करीना वाले टैटू के साथ ही अब त्रिशूल जैसे नए टैटू को दिखाया जा रहा है। इस तस्वीर में साफ पता चल रहा है कि सैफ ने पहले वाले करीना के टैटू को ही बदल दिया है।

End of Feed