बॉलीवुड

तैमूर पर प्यार लुटाते करिश्मा कपूर का वीडियो हुआ वायरल, मां की डांट से बचाती नजर आईं मौसी!

  • Authored by: अभय
  • Updated May 13, 2024, 07:17 PM IST

Taimur-Karisma Kapoor Viral Video: करीना कपूर के लाडले तैमूर और करिश्मा कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में करिश्मा कपूर तैमूर पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं।

Image

Instagram

Taimur Viral Video: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) साल 2024 में अपनी फिल्मों के साथ धमाल मचाने वाली हैं। करीना कपूर की फिल्मों के साथ-साथ इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में हैं। अभी हाल ही में करीना कपूर ने आलिया भट्ट के मेट गाला लुक पर रिएक्शन दिया था, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अब इसके बाद करीना कपूर का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में करीना कपूर के ज्यादा उनके लाडले तैमूर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहे हैं। करीना कपूर और तैमूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

तैमूर पर प्यार लुटाती दिखीं करिश्मा कपूर

करीना कपूर के अलावा उनके दोनों बच्चे जेह और तैमूर सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस की वजह से चर्चा में रहते हैं। कभी जेह का कोई क्यूट अंदाज वायरल हो जाता है, तो कभी तैमूर का स्टाइल लोगों का दिल जीत लेता है। इन सब के बीच करीना कपूर के लाडले तैमूर का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तैमूर अपनी मौसी करिश्मा कपूर के पास खड़े दिखाई दिए। पहले करिश्मा कपूर ने तैमूर को फ्लाइंग किस दी इसके बाद एक्ट्रेस ने भांजे को गले लगा लिया। तैमूर और करिश्मा कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में करिश्मा और तैमूर के साथ करीना कपूर भी नजर आ रही हैं।

तैमूर को लेकर यूजर्स ने कही ये बात

करीना कपूर, तैमूर और करिश्मा कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह कमेंट करते हुए नजर आए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'स्कूल में इतने बड़े बाल रखने देते हैं क्या'। तो वहीं दूसरे यूजर ने करिश्मा कपूर और तैमूर के बीच प्यार को देख खूब प्यार लुटाया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article