बॉलीवुड

Metro In Dino के सेट से लीक हुआ Ali Fazal-Fatima Sana का पहला लुक, मिनटों में वायरल हुई तस्वीर

  • Authored by: अभय
  • Updated May 14, 2024, 01:52 PM IST

Ali Fazal-Fatima Sana First Look From Metro In Dino: अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' से अली फजल और फातिमा सना शेख का पहला लुक सामने आ गया है। इस तस्वीर में अली फजल और फातिमा सना शेख डायरेक्टर के साथ नजर आ रहे हैं।

Image

Instagram

Ali Fazal-Fatima Sana First Look From Metro In Dino: बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अनुराग बसु इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ था। फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था। फिल्म की रिलीज डेट के अलावा 'मेट्रो इन दिनों' स्टार कास्ट को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में अब तक कई स्टार्स की एंट्री हो चुकी है। इसी बीच फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' से दो नए स्टार्स की लुक लीक हो गया है। इसमें एक एक्टर और एक्ट्रेस का नाम शामिल है।

'मेट्रो इन दिनों' से लीक हुआ इन स्टार्स का लुक

अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' से जुड़ा अभी हाल ही में एक अपडेट सामने आया है। 'मेट्रो इन दिनों' से दो स्टार्स का लुक सामने आया है। 'मेट्रो इन दिनों' के सेट से अली फजल और फातिमा सना शेख का लुक सामने आया है। इस वायरल हो रही तस्वीर में अली फजल और फातिमा सना शेख के साथ डायरेक्टर अनुराग बसु भी नजर आ रहे हैं। अली फजल और फातिमा सना शेख की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई है।

Ali Fazal-Fatima Sana First Look From Metro In Dino (1)

Ali Fazal-Fatima Sana First Look From Metro In Dino (1)

खुश दिखे अली फजल और फातिमा सना शेख

अली फजल और फातिमा सना शेख की जो तस्वीर सामने आ रही है, इस वायरल हो रही फोटोज में दोनों स्टार्स काफी खुश दिखाई दिए। अली फजल और फातिमा सना शेख की ये तस्वीर उस दौरान की है जब दोनों तीसरे शेड्यूल की शूटिंग करने की तैयारी कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग के दौरान अली फजल और फातिमा सना शेख के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। आपको बता दें ये फिल्म 29 नवंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article