बॉलीवुड

Exclusive: माधुरी से जलन के कारण Manisha Koirala ने गवाई थी यह बड़ी फिल्म , कहा 'मुझे अकल नहीं थी'...

Manisha Koirala on Madhuri Dixit Exclusive: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने हाल ही में टाइम्स नाउ से खास बातचीत में माधुरी दीक्षित संग जलन पर बात की। सिर्फ यही नहीं इसके कारण उन्होंने अपने करियर की हिट फिल्म को भी गवां दिया था।

Image

Manisha Koirala on Madhuri Dixit Exclusive

Manisha Koirala on Madhuri Dixit Exclusive: बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीष कोइराला ने इन दिनों अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए काफी सुर्खियों में बनी हुई है। सिर्फ यही नहीं हाल ही में वह संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में नजर आईं थी, जिसमें उन्होंने मलिकाजान का किरदार निभाया था। सीरीज में अपनी बेहतरीन एक्टिंग के चलते उन्हे दुनियाभर से तारीफ़ें बटोर रही हैं, सिर्फ यही नहीं लोग तो उनका धांसू कम्बैक देख हैरान है। हाल ही में उन्होंने टाइम्स नाउ से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया की कैसे माधुरी दीक्षित से रश खाने के चलते उन्होंने कई बड़ी फ़िलों के ऑफर को ठुकरा दिया।

जब हम मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) से टाइम्स नाउ पूछते हैं कि उन्होंने अपने करियर में इतनी सारी फिल्में क्यों ठुकराईं, तो उन्होंने हमें बताया, "यह मेरी असुरक्षा, मूर्खता, बचपना था। एक अभिनेत्री का सबसे बड़ा सपना यश चोपड़ा के साथ शूटिंग करना है, इसलिए जब उन्होंने मुझे दिल तो ऑफर किया पागल है, मुझे इसे स्वीकार करना चाहिए था। मुझे चुनौती स्वीकार करनी चाहिए थी। माधुरी जी बहुत ही खूबसूरत अदाकारा हैं और मुझे उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए थी।

वह आगे कहती हैं की माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जी बहुत ही खूबसूरत अदाकार हैं और मुझे उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए थी, लेकिन उस समय अक्कल नहीं थी। जब हमने उनसे पूछा कि जलन किस बात को लेकर थी, तो कोइराला ने जवाब दिया, "बहुत सारे कारण हैं। वह बहुत सुंदर और प्रतिभाशाली थीं। मैं रश करने लगी थी। बात दें की मनीषा कोइराला की सीरीज हीरामंडी काफी हिट रही, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मीन सहगल जैसे कई कलाकार नजर आए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article