Ramayan: Alia Bhatt के ठुकराते ही सई पल्लवी की झोली में गिरी नितेश तिवारी की फिल्म, निभाएंगी सीता माता का रोल

Sai Pallavi To Replace Alia Bhatt In Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी की 'रामायण' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से आलिया भट्ट ने अपना पैर पीछे खींच लिया है। वहीं अब खबर आ रही है कि मूवी में एक्ट्रेस सई पल्लवी एंट्री कर सकती हैं।

Sai Pallavi To Replace Alia Bhatt In Ramayan: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी 'रामायण' (Ramayan) के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। 'रामायण' को लेकर खबर थी कि मूवी में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर मुख्य भूमिका अदा कर सकते हैं। लेकिन बीते दिन मूवी को लेकर खबर आई थी कि आलिया भट्ट जो कि सीता का रोल अदा करने वाली हैं, उन्होंने फिल्म से अपने पैर पीछे खींच लिये हैं। वहीं अब बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी की 'रामायण' में सई पल्लवी की एंट्री होने वाली है जो आलिया भट्ट को रिप्लेस करती दिखाई देंगी।

End of Feed