Kareena Kapoor Khan OTT Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अब जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्ममेकर सूजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर फिल्म से धमाकेदार डेब्यू करेंगी। इस फिल्म के नाम या रिलीज डेट से जुड़ी कोई आधिकारिक सूचना फिलहाल जारी नहीं हुई है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना है, इससे पहले करीना कपूर खान को क्राइम थ्रिलर में देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अब करीना कपूर खान ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में करीना के साथ कई फिल्म मेकर ओटीटी मूवीज के आइडिया लेकर आ रहे हैं, हालांकि ये सभी आईडिया करीना रिजेक्ट कर दिती हैं और मेकर्स से एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्म की मांग करती हैं। करीना के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
इस फिल्म से ओटीटी डेब्यू करेंगी करीना कपूर
पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का नाम जाने जान बताया जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए करीना कपूर ने कहा, 'अब 'पू' और 'गीत' से आगे बढ़कर कुछ नया करने का वक्त आ गया है। करीना कपूर को बिल्कुल नए अवतार में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। आइए करीना के वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
