Sai Pallavi ने ठुकराई आमिर खान के बेटे Junaid की मूवी, अटकलों के बीच सामने आया सच

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 16, 2023, 02:47 PM IST

एक्ट्रेस साई पल्लवी की सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। आमिर के बेटे जुनैद यशराज की फिल्म महराजा से एक्टिंग डेब्यू करेंगे। पिछले दिनों खबरें आ रही थी कि एक्ट्रेस आमिर खान के बेटे के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस के डेब्यू की खबरों में कितनी सच्चाई है?

तेलुगु सुपरस्टार साई पल्लवी (Sai Pallavi) के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स एक्ट्रेस को कास्ट करने के लिए अप्रोच कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, साई ने नितेश तिवारी की फिल्म रामायण को ग्रीन लाइट दे दी है। एक्ट्रेस फिल्म में सीता का किरदार निभाएंगी।इस फिल्म को अल्लू अर्जुन, मधू मनताने और नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

sai pallavi

sai pallavi (credit Pic: Instagram)

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साई ने अभी तक किसी भी बॉलीवुड प्रोजेक्ट को साइन नहीं किया है। उन्हें पिछले दो साल से बॉलीवुड से लगातार ऑफर मिल रहे हैं है।

End of Feed