गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने ऋतिक रोशन को दी बर्थडे की बधाई, एक्टर को बताया जिंदगी का "सूरज"

Saba Azad post for Hrithik Roshan: अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को गर्लफ्रेंड सबा आजाद (Saba Azad) ने जन्मदिन की बधाई दी है। सबा आजाद ने ऋतिक रोशन के साथ प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं और लिखा है कि एक्टर उनकी जिंदगी के सूरज हैं, जिनके आसपास उनकी जिंदगी में प्रकाश ही प्रकाश हो जाता है।

Saba Azad post for Hrithik Roshan: बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन का 51वां जन्मदिन हो और उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद का पोस्ट न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर प्यारी सी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्होंने लिखा है कि एक्टर उनकी जिंदगी के सूरज है, जिनकी वजह से उनकी जिंदगी में रोशनी हुई है। सबा आजाद ने इस पोस्ट के साथ इंस्टाग्राम पर ऋतिक रोशन संग कुछ फोटोज भी शेयर की हैं, जिनमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं।

Hrithik Saba

सबा आजाद ने ऋतिक रोशन को बताया अपनी लाइफ का सूरज

सबा आजाद और ऋतिक रोशन ने कुछ समय पहले ही अपना रिश्ता पब्लिक किया है। ऋतिक ने सबा को सोशल मीडिया पर मैसेज किया था, जिसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का दौर बड़ा था। इसके बाद ये दोनों करीब ही आते चले गए और फिर कभी दूर नहीं हुए। सबा आजाद ने ऋतिक के लिए प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है 'हैप्पी बर्थडे माई लव...। तुम मेरी जिंदगी के सूरज हो मेरी जिंदगी की लाइट हो। भगवान करे कि तुम्हें हमेशा खुशियां मिलें।'

End of Feed