Ruslaan: आयुष शर्मा की फिल्म को मिली नई रिलीज डेट, जानिए कब देगी दस्तक

Aayush Sharma's Ruslaan New Release Date: बॉलीवुड एक्टर आयुष शर्मा (Aayush Sharma) ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर अपकमिंग फिल्म 'रुसलान' (Ruslaan) की नई रिलीज डेट जारी कर दी है। इस फिल्म के लिए लोगों को अब अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा। जानिए ये फिल्म कब रिलीज होगी।

Aayush Sharma's Ruslaan New Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के जीजा आयुष शर्मा (Aayush Sharma) इन दिनों अपनी आने वाली नई फिल्म 'रुसलान' (Ruslaan) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मेकर्स ने आज यानी 26 अक्टूबर के दिन आयुष शर्मा के जन्मदिन पर फिल्म का एक मोशन पोस्टर जारी किया है। इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट भी अनाउंस की है। फैन्स टीजर देखने के बाद से ही आयुष शर्मा की 'रुसलान' का इंतजार बड़े लंबे समय से कर रहे हैं। आइए जानें 'रुसलान' कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Aayush Sharma

आयुष शर्मा की अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'रुसलान' की रिलीज डेट बदल गई है। 23 अक्टूबर के दिन अपने जन्मदिन पर आयुष शर्मा ने फिल्म की नई तारीख की घोषणा कर दी है। उन्होंने फिल्म का एक शानदार मोशन पोस्टर शेयर किया। 'रुस्लान' 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। मोशन पोस्टर में गिटार और बंदूक के साथ आयुष एकदम धांसू लुक में नजर आ रहे हैं।

End of Feed