बॉलीवुड एक्टर रोशन मैथ्यू (Roshan Mathew) का करियर बुलंदियों पर है। एक्टर ने अपने काम से दर्शकों और क्रिटिक्स के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्टर ने तमिल फिल्म से अपने किरयर की शुरुआत की थी। एक्टर को अनुराग कश्यप की चोकड में काफी पसंद किया गया था। इसके बाद एक्टर आलिया भट्ट की डार्लिंग्स में नजर आए थे। अब हाल ही में एक्टर जाह्नवी कपूर के साथ उलझ में नजर आए। उलझ में जाह्नवी के साथ गुलशन देवैया और रोशन मैथ्यू ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। एक्टर ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अपना रिएक्शन दिया है।
Roshan Mathew (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- मॉडल संग रैंप वॉक पर कोजी होते दिखे Sidharth Malhotra, यूजर्स ने क्लास लगाते हुए कहा- 'नहीं आया कियारा का ख्याल'
एक्टर ने कहा, जिस तरह का रिस्पॉन्स उलझ को मिला है उससे मैं खुश हूं। हम जिस समय में है उस समय में कोई भी फिल्म ज्यादा दिनों तक सिनेमाघरों में नहीं टिक सकती है। लोग फिल्म के बारे में ढूंढना शुरू कर देते हैं। आज के समय में किसी को भी फिल्म को देखने के लिए टीवी पर सालभर इंतजार नहीं करना पड़ता है।
रोशन मैथ्यू ने फिल्म को लेकर दिया अपना रिएक्शन
मैं उम्मीद करता हूं कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें। इसके बाद फिर फिल्म ओटीटी पर आएगी। मैं इस फिल्म के बारे में ये कह सकता हूं कि ये एक एंटरटेनिंग फिल्म है। फिल्म में जाह्नवी ने आईएफएस अधिकारी की भूमिका निभाई है। पहली बार एक्ट्रेस ने इस तरह का रोल प्ले किया है। फिल्म में जाह्नवी और गुलश की एक्टिंग ने लोगों को काफी इंप्रेस किया है।
