Susmita Sen संग रिश्ते पर Rohman Shawl ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब, कहा- हम 6 साल से.....

Rohman Shawl talk about Relation with Sushmita Sen : कपल को अलग हुए बेशक 4 साल हो गए हैं लेकिन आज भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग खास है। हाल ही में स्टार और मॉडल रोहमन शॉल( Rohman Shawl) ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के बारे में बात की

Rohman Shawl talk about Relation with Sushmita Sen : बॉलीवुड की वर्सेटाइल अभिनेत्री सुष्मिता सेन( Sushmita Sen) जितना अपने काम को लेकर जानी जाती है उतनी ही अपनी पर्सनल और लव लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है । अपने अनोखे अंदाज से सबके बीच पॉपुलर सुष्मिता सेन और उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल( Rohman Shawl) अक्सर स्पॉटलाइट में रहते हैं। कपल को अलग हुए बेशक 3 साल हो गए हैं लेकिन आज भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग खास है। कुछ दिन पहले सुष्मिता ने बताया था कि वह करीब 3 साल से सिंगल हैं, वहीं अब रोहमन ने भी सुष्मिता संग अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

Rohman Shawl talk about Relation with Sushmita Sen

हाल ही में स्टार और मॉडल रोहमन शॉल( Rohman Shawl) ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अभिनेत्री सुष्मिता सेन के बारे में बात की, अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'आमरण' को लेकर चर्चा में रोहमन से जब पूछा गया सुष्मिता संग आपकी बॉन्डिंग कैसी रही है, तब अभिनेता ने कहा कि -'वो तो 6 साल से हम साथ हैं, हमारा रिश्ता बहुत खास है, इसमें नया क्या है'। हमारी दोस्ती और बान्डिंग बहुत स्पेशल है और यह नजर भी आती है। बेशक उन्होंने सही ही कहा रोहमन अपनी दोस्त सुष्मिता के साथ हर मौके पर खड़े नजर आते हैं।

End of Feed