रोहित शेट्टी ने पोस्टपोन की Indian Police Force की डेट! भाईजान की Tiger 3 से डरे मेकर्स

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 12, 2023, 11:55 AM IST

Indian Police Force Date Postponed: रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक अग्निहोत्री मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स टाइगर 3 और वर्ल्ड कप की वजह से वेब सीरीज की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर सकते हैं।

Indian Police Force Date Postponed: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर बज बना हुआ है। इंडियन पुलिस फोर्स में शिल्पा शेट्टी, विवेक ओबेरॉय और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में है। रोहित की वेब सीरीज इस साल दिवाली पर रिलीज होगी। सीरीज के रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कह रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स इंडियन पुलिस फोर्स की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स इंडियन पुलिस फोर्स की रिलीज डेट को आगे बढ़ा सकते हैं। मेकर्स नहीं चाहते हैं कि सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के साथ क्लैश हो।

End of Feed