Nushrratt Bharuccha-Rohit Shetty Movie Update: फेमस रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। साल 2024 में रोहित शेट्टी फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) के साथ बड़े पर्दे पर छा गए थे। इसके बाद से रोहित शेट्टी की अगली फिल्म का इंतजार किया जा रहा है। कुछ वक्त पहले खबरें उड़ी थीं कि रोहित शेट्टी अब हॉरर जॉनर में कदम रख रहे हैं। कहा जा रहा था कि वो नुसरत भरुचा (Nushrratt Bharuccha) को लेकर एक सायकोलॉजिकल थ्रिलर प्रोड्यूस करने वाले हैं, जिसे डायरेक्ट ई निवास करेंगे। इसके बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे थे। लेकिन अब इसको लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है।
नुसरत भरुचा संग नहीं कर रहे हैं काम
नुसरत भरुचा और रोहित शेट्टी को लेकर खबरें दी दोनों जल्द साथ में एक हॉरर फिल्म करने वाले हैं। अब इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इसको लेकर रोहित शेट्टी की टीम ने खुलासा किया है। News18 से बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी की टीम ने कहा कि 'नुसरत भरूचा के साथ कोई फिल्म अभी लाइनअप में नहीं हैं। ये खबर गलत और बेबुनियाद है। हम मीडिया से गुजारिश करते हैं कि रोहित शेट्टी या उनकी प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी कोई भी खबर छापने से पहले हमसे सच्चाई जान लें, ताकि गलत खबरें न फैलें।' इस खबर ने नुसरत भरुचा और रोहित शेट्टी की फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस को उदास कर दिया है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी नुसरत भरुचा
नुसरत की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के साथ एक अनटाइटल्ड थ्रिलर पर काम कर रही हैं, जिसका ऐलान उन्होंने जनवरी 2025 में किया। इसके अलावा लव रंजन (Luv Ranjan) के डायरेक्शन में एक साइलेंट फिल्म उफ (Uff) में वो नोरा फतेही (Nora Fatehi) और सोहम शाह (Sohum Shah) के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 2025 में रिलीज हो सकती है।
