Kantara Box office Collection : क्या हिंदी बेल्ट में चलेगा कांतारा का जादू, फिल्म ने वर्ल्ड वाइड किया इतने करोड़ का कलेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 01:48 AM IST

Kantara Box office Collection : कन्नड़ फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ के कल्ब में शामिल हो सकती है। इस फिल्म को बनाने में 14 करोड़ की लागत आई थी।

Kantara Box Office Collection : कन्नड़ एक्शन ड्रामा फिल्म कांतारा बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही हैं। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 70 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है। फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। कन्नड़ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 30 सिंतबर को सिनेमाघरों रिलीज हुई थी। पहले इस फिल्म को सिर्फ कन्नड़ भाषा में रिलीज किया गया था। फिल्म की धमाकेदार कमाई को देखते हुए 14 अक्टूबर को फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू वर्जन में भी रिलीज किया गया है। फिल्म को दर्शकों के साथ- साथ क्रिटिक्स की भी जमकर तारीफ मिल रही हैं। मेकर्स को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं।

kantara

kantara box office

बॉक्स ऑफिस पर कांतारा को आयुष्मान की डॉक्टर जी और परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम से कड़ी टक्कर मिल रही है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा स्क्रिन्स मिले हैं। इतना ही नहीं एडवांस बुकिंग में फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

End of Feed