बॉलीवुड

Rohit Shetty के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक और आरोपी हुआ गिरफ्तार, आगरा से STF ने धर दबोचा

Rohit Shetty House Firing Case, 9th Accused Arrested: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को ने एक और आरोपी को आगरा से गिरफ्तार किया है।

Image

रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Rohit Shetty House Firing Case, 9th Accused Arrested: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। लेकिन इसी साल रोहित शेट्टी के साथ एक बड़ी घटना हुई थी। 1 फरवरी को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर पर फायरिंग हुई थी। रोहित शेट्टी के घर पर शुभम लोंकर गैंग द्वारा फायरिंग की गई थी, जिसका मकसद पैसों की जबरन वसूली और फिल्म इंडस्ट्री व आम लोगों के बीच अपना दबदबा कायम करना था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक कई लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं बीते 16 अप्रैल को मुंबई पुलिस और यूपी एसटीएफ को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। दरअसल, पुलिस ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक और आरोपी को धर दबोचा है। यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15 का हिस्सा बनेंगे Orry, खतरनाक स्टंट कर खत्म करेंगे मन में बसा डर?

    उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच टीम ने बीते गुरुवार को आगरा से आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर पर हुई फायरिंग के मामले में ये नौंवा आरोपी है, जिसकी पहचान प्रदीप कुमार (Pradeep Kumar) के रूप में हुई है। उसे आगरा-एटा रोड से पकड़ा गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदीप कुमार आगरा के अशोक नगर का रहने वाला है और उसे बाह पुलिस थाना क्षेत्र से दोपहर 3:56 पर गिरफ्तार किया गया। प्रदीप कुमार की गिरफ्तारी पर एसपी, एसटीएफ फील्ड राकेश का कहना है, "ये गिरफ्तारी मुंबई क्राइम ब्रांच और उत्तर प्रदेश एसटीएफ के बीच साझा हुए तकनीकी विश्लेषण और खूफिया जानकारी का परिणाम है।" यह भी पढ़ें: लोकसभा महिला आरक्षण बिल पर Rupali Ganguly का ट्वीट हुआ वायरल, PM Modi के लिए कही ये बात
    rohit shetty

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में प्रदीप कुमार ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर 'शुभम लोंकर गैंग' की पोस्ट से प्रभावित हुआ था। उसने ये भी कबूल किया कि वह सनी, दीपू और सोनू के साथ कई अपराधों का हिस्सा बना, जिससे वह अंडरवर्ल्ड की दुनिया में अपना दबदबा कायम कर सके। बता दें कि प्रदीप कुमार से पहले भी रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर पर हुई फायरिंग के मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें गोलू, दीपक और विष्णु कुशवाहा शामिल हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article