Rohit Shetty Firing Case: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रोहित शेट्टी की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई थी। इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया था। रोहित शेट्टी के घर पर हुई पुलिस इस मामले के जांच में लगी हुई है। इस फायरिंग के इस मामले को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इन सब के बीच अब अब पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है।
Image Source: Rohit Shetty Instagram
ये भी पढ़ें: 'पूरे स्टाफ को उड़ा देंगे...' रणवीर सिंह-रोहित शेट्टी को लॉरेंस गैंग के गुर्गे ने दी धमकी, मच गया हड़कंप
गिरफ्तार हुए 6 लोग
रोहित शेट्टी एक बार फिर खबरों में आ गए हैं। 1 फरवरी 2026 की आधी रात को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर Shetty Tower पर अज्ञात हमलावर ने फायर किए थे। गोलियां बिल्डिंग की दीवार पर लगीं, लेकिन किसी को चोट नहीं आई। CCTV फुटेज और गवाहों के बयानों से पुलिस को सुराग मिले और जांच राजस्थान तक पहुंच गई। वहां से 6 लोग पकड़े गए हैं, जिनके पास हथियार और गैंग से जुड़े सबूत मिले हैं। पुलिस की जांच में पता चला है कि ये लोग लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) गैंग से जुड़े हुए हैं और रोहित शेट्टी को धमकी देने के लिए फायरिंग की गई थी। पहले भी इस मामले में कई लोग पकड़े जा चुके हैं। शुरुआत में पुणे से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था अमन आनंद मारोटे (27), आदित्य ज्ञानेश्वर गायकी (19), सिद्धार्थ दीपक येनपुरे (20), समर्थ शिवशरण पोमाजी (18) और स्वप्निल बंडू साकत (23)। ये लोग बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का शक है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के लिए हथियार सप्लाई करने वाला शख्स आसाराम फसले है, जो पिछले 4 साल से बिश्नोई गैंग के साथ काम कर रहा था। अभी पुलिस पूरी जांच कर रही है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब तक इस केस में कुल 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।
कई स्टार्स को मिल चुकी है धमकी
रोहित शेट्टी अकेले ऐसे स्टार नहीं हैं जिन्हें धमकी मिली हो। रोहित शेट्टी से पहले सलमान खान (Salman Khan), कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है।
