Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'उन दोनों की अलग...'

Karan Johar on Dharmendra-Shabana Kiss in RARKPK: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच फिल्माए गए किसिंग सीन को लेकर खुलकर बात की है।

Karan Johar on Dharmendra-Shabana Kiss in RARKPK: साल 2023 में 28 जुलाई के दिन रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को ओर से 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' मूवी को अच्छे रिव्यू मिले थे। यह फिल्म लोगों की इम्प्रेस करने में सफल रही थी। इस की स्क्रिप्ट की डिमांड के मुताबिक धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच एक आइकॉनिक किसिंग सीन फिल्माया गया था। यह सीन काफी लंबे समय तक चर्चा में भी रहा था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने धर्मेंद्र और शबाना आजमी के बीच फिल्माए गाए किसिंग सीन पर चुप्पी तोड़ दी है। आइए जानते हैं निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने इस बारे में क्या कहा है।

Karan Johar

Pic Credit: Instagram/karanjohar/

ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान करण जौहर ने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म को दो साल हो गए हैं और वो बेहद खुश हैं। करण जौहर ने यह भी कहा कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ऐसी मूवी है, जिसपर उन्हें गर्व महसूस होता है। धर्मेंद्र और शबाना आजमी के ऑनस्क्रीन किसिंग सीन पर बात करते हुए करण जौहर ने कहा, 'उन दोनों की एक अलग लव स्टोरी थी। हो सकता है कि मैं एक दिन 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में उनकी प्रेम कहानी देखने के बाद एक फिल्म बनाऊं।'

End of Feed