RRKPK Box Office Collection: रणवीर-आलिया की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, वीकेंड पर तोड़ा ओपनिंग डे का रिकॉर्ड

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 6, 2023, 10:46 AM IST

Rocky Aur Rani Ki Prem Ki Kahani Box Office Collection: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म छप्पर फाड़ कमाई कर रही हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने शनिवार को कितने करोड़ का बिजनेस किया।

Rocky Aur Rani Ki Prem Ki Kahani Box Office Collection: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही हैं। फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन हो गए है। अभी सिनेमाघरों में फिल्म की बंपर बुकिंग चल रही हैं। फिल्म को वीकेंड का भरपूर फायदा मिला। शनिवार को फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई की है।

फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन भी मुख्य भूमिका में हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने शनिवार को 11 करोड़ का बिजनेस किया है।

End of Feed