करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Khani) को दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है। करण के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। करण एक नई फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) होंगी। करण सुहाना को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। ऐसे में ये फिल्म करण के लिए बेहद खास होने वाली हैं।
ये भी पढ़ें- इलियाना डिक्रूज बनीं मां, शेयर की बेटे की क्यूट फोटो
सुहाना जोया अख्तर की द आर्चीज से डेब्यू करने वाली हैं। मेकर्स ने हाल ही में द आर्चीज से सुहाना का फर्स्ट लुक शेयर किया था। करण सुहाना की दूसरी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में सुहाना लीड एक्ट्रेस होंगी। फिल्म की कहानी बिल्कुल नई होगी।
करण की फिल्म में लीड एक्ट्रेस बनेंगी सुहाना
करण सुहाना के साथ इस नए प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए काफी एक्साइटेड है। अभी इस फिल्म पर काम शुरू नहीं हुआ है। इस साल के आखिरी तक फिल्म फ्लोर पर आएगी। ये एक रोमांटिक फिल्म होगी। फैंस सुहाना को नए प्रोजेक्ट में देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। हालांकि करण की तरफ से कुछ भी कंफर्म नहीं हुआ है।
करण इन दिनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फैमिली ड्रामा फिल्म ने लोगों का भरपूर ध्यान खींचा है। फिल्म जल्द 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।
