बिपाशा बसु ने पिछले साल बेटी को जन्म दिया था। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा अपनी बेटी देवी पर जान छिड़कते हैं। कपल अपनी बेटी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने नेहा धूपिया के सामने अपनी बेटी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। बिपाशा ने नेहा से चैट के दौरान बताया कि उनकी बेटी के दिल में दो छेद थे। तीन महीने के अंदर उसकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। ये समय हमारे लिए बहुत मुश्किल था। एक्ट्रेस इस दौरान काफी इमशोनल हो गईं।
बिपाशा ने बताया कि बेटी के जन्म के तीन बाद ही मुझे पता चला कि उसके दिल में छेद है। ये सफर हमारे बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। भले ही आज मेरे चेहरे पर मुस्कान है। लेकिन वो हमारे लिए बहुत मुश्किल समय था। मैंने सोचा था कि कभी इस बात को शेयर नहीं करूंगी। लेकिन मेरी इस जर्नी में बहुत सारी माताओं ने मदद की हैं। उन सबको ढूंढना बहुत मुश्किल है। मैं उन सभी को धन्यवाद कहना चाहूंगी।
बिपाशा बसु की बेटी के दिल में था छेद
बिपाशा ने बताया कि हमें ये भी नहीं पता था कि वेंट्रिकुलर सेप्टल क्या है। हमने इसके बारे में अपने परिवार से भी बात नहीं की। मैं और करण सुन्न हो गए थे। हमें बताया गया कि हर महीने स्कैन के लिए आना होगा। शुरुआती 5 महीने बहुत ही मुश्किल थे क्योंकि उसके दिल में बहुत बड़ा छेद था। उसके लिए तीन महीने के अंदर ही सर्जरी करवाना जरूरी था। मैं इस बात के लिए तैयार थी। लेकिन करण काफी डरे हुए थे। देवी जब 6 घंटे के लिए ऑपरेशन थिएटर में थी तब मेरी जिंदगी रुक गई थी। मुझे पूरा यकीन था कि सर्जरी सफल होगी। वो आज बिल्कुल ठीक है।
