Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Cameo: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज हो गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को यूजर्स के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं। मूवी की इस भारी भरकम स्टारकास्ट के अलावा फिल्म में कई नेपो किड्स भी नजर आने वाले हैं। खबर सामने आ रही है कि अनन्या पांडे के अलावा वरुण धवन, जान्हवी कपूर और सारा अली खान भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे। आइए इस अपडेट पर नजर डालते हैं।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में दिखेगी स्टारपॉवर
करण जौहर की मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ट्रेलर 4 जुलाई 2023 को रिलीज कर दिया गया है। करण ने इंस्टाग्रान लाइव आकर इस बात की जानकारी दी थी कि वह जल्द ही फिल्म के सभी स्टारकास्ट के साथ एक ईवेंट आयोजित करने वाले हैं। जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर ये खबर तेजी से फैल रही है कि करण जौहर ओम शांति ओम मूवी के गाने दीवानगी का रीमिक्स करने वाले हैं। इसके साथ ही कई बॉलीवुड सितारे जैसे वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान और अनन्या पांडे का स्पेशल कैमियो मूवी में नजर आने वाला है। इस खबर में मूवी के लिए फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी हैं।
ट्रेलर में दिखी रॉकी और रानी की कैमिट्री
रॉकी के किरदार में रणवीर सिंह और रानी के रोल में आलिया भट्ट काफी जच रहे हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच की कैमिस्ट्री फैंस का पसंद आ रही है। फिल्म के गाने 'तुम क्या मिले' को भी सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है।
