करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahani) रिलीज होने से पहले ही विवादों में छाई हुई है। फिल्म का पहला गाना तुम क्या मिले रिलीज हो गया है। गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है। करण ने गाने के रिलीज से कुछ दिन पहले पोस्टर शेयर किया था जिसमें क्रेडिट में अमिताभ भट्टाचार्य, प्रीतम, करण जौहर और अरिजीत सिंह का नाम शामिल था। पोस्टर में श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) का नाम नहीं था। इस बात से श्रेया के फैंस ने करण जौहर को जमकर ट्रोल किया।
श्रेया ने फैंस के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में लिखा था कि मैं इस बात से काफी दुखी हूं कि श्रेया घोषाल को सेकंड ट्रीटमेंट मिल रहा है जबकि उन्होंने गाने में इतना महत्वपूर्ण हिस्सा गाया है। सिंगर ने कई फैंस के स्क्रीन शॉर्ट भी शेयर किए थे।
करण जौहर से नाराज हैं श्रेया घोषाल

tum kya mile (1)
श्रेया ने करण जौहर के खिलाफ फैंस के ट्वीट के जरिए नाराजगी जताई थी। बाद में सिंगर ने सभी ट्वीट को डिलीट कर दिया था। श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, लंबे समय बाद धमाकेदार रोमांंटिक म्यूजिक की वापसी हुई है। करण जौहर के स्टाइल का बॉलीवुड हम सभी मिस कर रहे थे। तुम क्या मिले प्यारभरा सॉन्ग रिलीज हो गया है। अरिजीत की आवाज ने जादू बिखेर दिया है। श्रेया के पोस्ट को करण ने रिशेयर किया था।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी, जया बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया है। लंब समय बाद करण रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। करण ने बताया था कि तुम क्या मिले गाना उनके अंकल यश चोपड़ा के बेहद करीब था।
