Shah Rukh Khan Accident: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) बीते दिन अमेरिका में शूटिंग के दौरान एक हादसे का शिकार हो गए हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया और नाक की सर्जरी भी करनी पड़ी। शूटिंग के दौरान शाहरुख खान के चोटिल होने की खबर से उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे थे, शाहरुख खान की चोट से इनका खून बह रहा था कि उसे रोकना बेहद जरूरी था, इसी वजह से डॉक्टर्स ने माइनर सर्जरी कर दी। इस बीच अब शाहरुख खान को मुबंई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। आधी रात को किंग खान वापस इंडिया लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख खान के चेहरे पर किसी तरह की चोट का कोई निशान नजर नहीं आ रहा है, जिससे किंग खान के फैंस का राहत की सांस जरूर मिली है।
बिलकुल ठीक हैं शाहरुख खान
एयरपोर्ट से शाहरुख खान का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जहां वह अपने बॉडीगार्ड के बीच में बड़ी तेजी से एयरपोर्ट से निकलते नजर आ रहे हैं। इस बीच सभी फैंस की नजरे शाहरुख खान के चेहरे पर टिकी हुई है। एक्टर के चेहरे पर किसी भी प्रकार की चोट का कोई निशान नजर नहीं आ रहा है। जिसके बाद फैंस ने भी यकीनन राहत की सांस ली है। इससे यह तो तय हो गया था कि शाहरुख खान शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे का शिकार नहीं हुए हैं। चोट मामूली ही थी, इसी वजह से इसका कोई असर उनकी बॉडी पर देखने को नहीं मिल रहा है।
'जवान' से होगी बॉक्स ऑफिस पर वापसी
एटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान इसी साल 7 सितंबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इससे पहले जनवरी 2023 में रिलीज हुई पठान ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही ला दी थी। अब शाहरुख खान के फैंस जवान से भी कुछ इसी प्रकार की उम्मीदें लगाकर बैठे हैं। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, नयनतारा और विजय सेतुपति भी नजर आने वाले हैं।
