ननद ऋद्धिमा ने बरसाया आलिया भट्ट पर प्यार, 32 वें जन्मदिन पर बड़ी बहन पूजा भट्ट ने शेयर की सीक्रेट फोटो

Riddhima Kapoor-Pooja Bhatt Wishes Alia Bhatt: आलिया भट्ट की ननद ऋद्धिमा कपूर ने उनके लिए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। वहीं आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने बेहद प्यारी फोटो शेयर कर बहन पर प्यार बरसाया है। आइए आपको बताते हैं घरवालों ने कैसे किया आलिया को जन्मदिन विश ।

Riddhima Kapoor-Pooja Bhatt Wishes Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) आज अपना 32 वां जन्मदिन मना रही है। आलिया भट्ट ने इंडस्ट्री में मेहनत के साथ अपना नाम कमाया है। उन्हें इंडस्ट्री की ब्लॉकबस्टर क्वीन कहा जाता है। अभिनेत्री ने करीब दो दिन पहले केक काटकर अपना बर्थडे भी मनाया था। आज जन्मदिन के मौके पर परिवार के सदस्य और दोस्त उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। आलिया भट्ट की ननद ऋद्धिमा कपूर ने उनके लिए इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई है। वहीं आलिया की बड़ी बहन पूजा भट्ट ने बेहद प्यारी फोटो शेयर कर बहन पर प्यार बरसाया है।

Riddhima Kapoor-Pooja Bhatt Wishes Alia Bhatt

ऋद्धिमा कपूर( Riddhima Kapoor ) ने आलिया भट्ट ( alia bhatt) के साथ फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा है "मेरी प्यारी आलिया भट्ट को जन्मदिन की बहुत बधाई, मैं आपको बहुत प्यार करती हूं' आलिया भट्ट और ऋद्धिमा कपूर के साथ इस फोटो में नीतू कपूर भी नजर आ रही है। इन तस्वीरों से जाहीर होता है कि आलिया भट्ट आम इंसान की तरह फैमिली लवर है और उसके परिवार वाले उससे सबसे ज्यादा प्यार करते हैं।

End of Feed