Richa Chadha ने दुनिया को दिखाई नन्ही सी जान की झलक, फोटो देख आपका भी भर आएगा दिल

Richa Chadha Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए स्टोरी लगाई है, जिसमें वो अपनी बेटी की झलक दिखा रही है। इस पोस्ट पर लोग भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।

Richa Chadha New Post: बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया है। इस दौरान वो अपना सारा समय अपनी नन्ही सी जान को दे रही हैं। बीते दिनों ऋचा चड्ढा और अली फजल ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी बेटी की पहली झलक दिखाई थी, जिसपर लोगों ने दिल खोलकर प्यार लुटाया था। इस बीच ऋचा चड्ढा ने अपने फैंस को फिर से विजुअल ट्रीट दिया है। उन्होंने एक बार फिर से अपनी बेटी की फोटो शेयर की है।

MixCollage-12-Aug-2024-10-14-AM-7620

ऋचा चड्ढा ने दिखाई झलक

बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए स्टोरी लगाई है, जिसमें वो अपनी बेटी की झलक दिखा रही है। दरअसल इस पिक्चर को ऋचा की किसी दोस्त ने शेयर किया है एक्ट्रेस ने इसे रीपोस्ट किया है। फोटो में ऋचा की बेटी अपने नन्हे हाथ से उनकी दोस्त की उंगली पकड़े हुए नजर आ रही हैं। ये क्यूट अंदाज देख फैंस का दिन बन गया है। एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा का ये पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। फैंस इस फोटो पर जमकर रिएक्ट करते हुए प्यार बरसा रहे हैं।

End of Feed