Sushant Singh Rajput की याद में रिया चक्रवर्ती ने पोस्ट किया रोमांटिक VIDEO, चिढ़ गए सोशल मीडिया यूजर्स

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 14, 2023, 12:50 PM IST

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपुत को गुजरे हुए आज 14 जून 2023 को पूरे तीन साल हो गए हैं। इस मौके पर सुशांत के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। अब सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Sushant Singh Rajput Death Anniversary: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपुत (Sushant Singh Rajput) को गुजरे हुए आज 14 जून 2023 को पूरे तीन साल हो गए हैं। इस मौके पर सुशांत के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। अब सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने भी एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रिया ने सुशांत और अपना एक छोड़ा सा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। जिसमें दोनों एक साथ रोमांटिक पोज में बैठे नजर आ रहे हैं। देखकर लग रहा है कि दोनों का ये वीडियो उनकी किसी ट्रिप का है। रिया और सुशांत का ये अनदेखा वीडिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यूजर्स इस मौके पर रिया को ट्रोल भी कर रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed