एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इवेंट में अपनी जेल जर्नी के बारे में बताया। एक्ट्रेस ने जेल के दिनों को याद करते हुए कहा कि वो मेरे जिंदगी के सबसे मुश्किल भरे पल थे। एक्ट्रेस को 6 हफ्ते तक जेल में रखा गया था। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने रिया को एक्टर के मौत का जिम्मेदार ठहराया था। इसके अलावा एक्ट्रेस पर सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदने का आरोप लगाया गया था। एक्ट्रेस ने अपने जेल के अनुभव के बारे में बात की है।
Rhea Chakraborty (credit pic: instagram)
रिया ने कहा, आपको जेल में इसलिए रखा जाता है क्योंकि आपको समाज ने अस्वीकार कर दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अंडर ट्रायल जेल में रखा गया था जहां पर कई महिला कैदी थी जिन्हें दोषी करार नहीं दिया गया था। उन्होंने बताया कि जेल में रहने के दौरान मुझे उन कैदी महिलाओं से काफी कुछ सीखने को मिला। वो छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढ लेती थी।
रिया को जेल में मिले सबसे ज्यादा खुश लोग
एक्ट्रेस ने कहा, जेल में उन्हें दुनिया के सबसे खुश लोग मिले, लेकिन वहां बिताया समय किसी नर्क से कम नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्हें बेल मिली तो उन्होंने जेल में डांस किया था। एक्ट्रेस धीरे-धीरे अपनी लाइफ में आगे बढ़ रही हैं। एक्ट्रेस ने टीवी पर एमटीवी रोडीज 19 से कमबैक किया है।
