साल 2018 में फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हुई थी। इस मूवी का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने खूंखार सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती और शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया था। इस मूवी में रजा मुराद (Raza Murad) भी अहम भूमिका में नजर आए थे। 'पद्मावत' के सेट पर हुए एक किस्से का, रजा मुराद ने जिक्र किया है। रजा मुराद ने बताया कि उन्होंने एक सीन को परफेक्ट करने के लिए रणवीर सिंह को 24 थप्पड़ जड़ दिए थे।
रजा मुराद ने रणवीर सिंह को जड़े थे 24 थप्पड़ (Pic Credit: Instagram)
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana Controversy: कानूनी विवाद में फंसी रणबीर कपूर की 'रामायण', झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल हुई PIL)
रजा मुराद ने रणवीर सिंह को जड़े थे 24 थप्पड़
द लल्लनटॉप के साथ बात करते हुए रजा मुराद से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने 'पद्मावत' के एक सीन के लिए रणवीर सिंह को सच में 24 थप्पड़ मारे गए थे? रजा मुराद ने बताया कि निर्देशक संजय लीला भंसाली को सीन में थप्पड़ की आवाज और उसका असर एकदम रियल दिखाना था। इसी वजह से बार-बार रीटेक लिए गए थे। रजा मुराद ने कहा कि भंसाली बार-बार कहते रहे कि रणवीर को एक और थप्पड़ मारें।
(टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aaradhya Bachchan का बर्थडे लुक हुआ वायरल, व्हाइट ड्रेस में अप्सरा जैसी लगीं ऐश्वर्या की लाडली)
रजा मुराद को बार-बार यह चिंता हो रही थी कि रणवीर सिंह को थप्पड़ पड़ने से दिक्कत हो रही होगी। लगभग 24 थप्पड़ पड़ने के बाद यह सीन परफेक्ट बना था। ये थप्पड़ कैमरे के सामने असली थे। इतना ही नहीं 24 रीटेक होने के बाद रणवीर सिंह का गाल भी सूज गया था। रजा मुराद ने आगे बताया कि रणवीर सिंह भी काफी हैरान रह गए थे। इतना ही नहीं रजा मुराद ने कहा कि वो रणवीर सिंह की प्रोफेशनलिज्म के मुरीद हो गए थे।
