Ravie Dubey on Ranbir Kapoor Casting in Ramayana: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) की फिल्म रामायण (Ramayana) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। फिल्म रामायण को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म रामायण में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर काफी समय से अलग-अलग तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। फिल्म की पहली झलक और इसके गाने के बाद भी सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी कास्टिंग पर सवाल उठाए, तो कई दर्शकों ने उनके लुक और किरदार को पसंद किया। इसी बीच फिल्म में लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवी दुबे (Ravie Dubey) ने रणबीर के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है।
रवि दुबे ने कही ये बात (Image Source: Reddit/ Ramayana Movie)
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: "मुझे दाऊद ने न्योता नहीं...", Mandakini ने वायरल तस्वीर की बता दी चौंकाने वाली सच्चाई
रवि दुबे ने किया रणबीर कपूर का बचाव
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह रवि दुबे (Ravie Dubey) का अभी हाल में दिया इंटरव्यू है। इस दौरान रवि दुबे अपने को-स्टार रणबीर कपूर के सपोर्ट में सामने आए हैं। उन्होंने रणबीर की मेहनत और इस किरदार को निभाने के उनके तरीके की जमकर तारीफ की। Variety India के साथ बातचीत में रवि दुबे ने कहा कि 'मुझे लगता है कि रणबीर हमारे पास मौजूद सबसे बेहतरीन कलाकार हैं। वो बहुत बड़े सुपरस्टार हैं, लेकिन उनके साथ करीब से काम करने के दौरान जिस चीज ने मुझ पर सबसे ज्यादा असर डाला, वो है एक इंसान और कलाकार के तौर पर उन्हें करीब से देखना। जिस ईमानदारी के साथ वो सेट पर आते हैं, वो वाकई बेमिसाल है। उनकी काम करने की लगन, व्यवहार, जुनून और तैयारी के बारे में मैंने बहुत कुछ सुना था, लेकिन मुझे इन सब चीजों को अपनी आंखों से देखने का मौका मिला।' रवि ने रणबीर, नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी, यश, साई पल्लवी और फिल्म से जुड़े सभी लोगों के साथ रामायण के सफर का हिस्सा बनने को अपना 'बहुत बड़ा सौभाग्य' बताया।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:Luv Ranjan ने की Pehla Pyaar Doosri Baar की घोषणा, नए चेहरों संग मचाएंगे धमाल
कब रिलीज होगी फिल्म?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज होगी। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, रवी दुबे लक्ष्मण और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में सनी देओल, लारा दत्ता, अरुण गोविल, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह और कई अन्य कलाकार भी लीड रोल में हैं। पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में आने वाला है, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा।
