रवि किशन ने मुंबई के बिल्डर पर दर्ज कराया मुकदमा, 3 करोड़ की ठगी का है मामला

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 09:59 PM IST

ravi kisan conned for 3 crore Rs: बताया जा रहा है कि चेक बाउंस होने के बाद फरवरी से अब तक सांसद रवि किशन कई बार पैसे मांगते रहे है। फिर भी जैन जितेंद्र रमेश रुपये देने के बजाए मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न करते रहे।

ravi kisan filed police complaint: अभिनेता और सांसद रवि किशन से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मामला फ्लैट के लिए पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ है। भोजपुरी अभिनेता रवि किशन का दावा है कि साल 2012 में ईस्ट मुंबई में कमला पाली बिल्डर में रहने वाले जैन जितेंद्र रमेश को मकान के लिए 3.25 करोड़ रुपये दिए थे। मकान नहीं मिलने पर जैन जितेंद्र ने रुपये वापस करने के लिए 34-34 लाख के 12 चेक दिए। लेकिन उन्हें अब तक पैसे वापस नहीं मिले हैं।

ravi kishan

दरअसल बताया जा रहा है कि जितेंद्र द्वारा दिए गए चेक मुंबई के विले पार्ले, पीएम रोड स्थित टीजेएचडी सहकारी बैंक लिमिटेड के थे। इन चेक को सांसद ने 7 दिसंबर 2021 को भारतीय स्टेट बैंक की बैंक रोड शाखा में जमा किया, जिसके बाद 16 फरवरी 2022 को बैंक के अधिकारियों ने पत्र लिखकर बताया कि जिस खाते का चेक दिया गया है, उसमें रुपये नहीं हैं। चेक बाउंस होने पर उन्होंने जितेंद्र रमेश से बात की। उनकी तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और इसके बाद अब रवि किशन ने पुलिस का सहारा लिया है। रवि किशन ने पुलिस में मामला दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाई है।

End of Feed