Raveena Tandon Break Silence on Road Rage Incident: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का कुछ दिनों पहले वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक्ट्रेस कुछ लोगों से बहस करते हुए दिखाई दे रही थी। एक्ट्रेस पर कुछ औरतों ने आरोप लगाया था कि उनके ड्राइवर ने एक सदस्य को चोटिल कर दिया। औरतों ने दावा किया था किल रवीना इस दौरान नशे में धूत थी। अब इस पूरे मामले पर रवीना ने चुप्पी तोड़ते हुए पोस्ट शेयर किया है। रवीना ने उनका साथ देने वालों का शुक्रिया कहा है। एक्ट्रेस ने सच्चाई सामने आने तक फैंस के सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया है।
Raveena Tandon (credit pic: Instagram)
उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, इस भावुक कर देने वाले प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी की शुक्रिया। कहानी का सार है, अब निकालो डैशकैम और सीसीटीवी फुटेज।
रवीना ने वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी
रवीना
जानिए क्या था पूरा मामला
1 जून को रवीना का वीडियो वायरल हुआ था। कार्टर रोड में रवीना का ड्राइवर गाड़ी को रिवर्स करते हुए नजर आ रहा था और तीन औरतें क्रॉस करते हुए नजर आती हैं। औरतों ने ड्राइवर से कहा कि पीछे देखकर रिवर्स करो और इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। रवीना जब बीच बचाव के लिए गाड़ी से उतरी तो उनके साथ भी बदतमीजी की गई। हालांकि दोनों पक्षों ने इस मामले को बाद में सुलझा लिया था। औरतों का दावा था कि रवीना के ड्राइवर उन्हें टक्कर मारी है। रवीना ने बाद में पुलिस के बयान को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। पुलिस ने अपने बयान में कहा था, एक्ट्रेस के ड्राइवर ने किसी को टक्कर नहीं मारी है। सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं रवीना अपने ड्राइवर को बचाने के लिए आई थी। एक्ट्रेस नशे की हालत में नहीं थे। महिलाओं द्वारा किए गए सभी अरोप गलत और झूठे हैं।
