बॉलीवुड

नन्हीं परी को गोद में लिए अस्पताल से निकले Varun Dhawan, पत्नी नताशा दलाल का भी थामा हाथ

Varun Dhawan's Daughter Pics: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन अब अपनी नन्ही बेटी को लेकर अस्पताल से घर की ओर रवाना हो गए हैं। एक्टर अपने घर पर बेटी और पत्नी नताशा का धूमधान से स्वागत करने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर वरुण धवन की बेटी के साथ फोटोज वायरल हो रही हैं।

Image

Varun Dhawan Leaves from Hospital with Daughter and Wife Natasha Dalal

Varun Dhawan's Daughter Pics: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) पिता बनने के बाद अब अपनी बेटी को गोद में लिए अस्पताल से बाहर आते दिख रहे हैं। उनके साथ पत्नी नताशा दलाल भी नजर आ रही है। वरुण और नताशा ने 3 जून 2024 को बेटी को जन्म दिया था। जिसके बाद अब मां और बेटी दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। धवन और दलाल दोनों परिवार मां और बेटी के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सबसे पहले बेटी के जन्म की जानकारी खुद वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने दी थी, दादा बनने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। वरुण धवन की बेटी को गोद में लिए फोटोज अब सामने आ गई हैं।

वरुण धवन ने दिखाई बेटी की झलक

वरुण धवन मुंबई के एक अस्पताल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इसी बीच हॉस्पिटल से लौटते वक्त वरुण और नताशा एक साथ बेटी को लिए दिख रहे हैं। हालांकि वरुण ने अपनी बेटी का चेहरी कवर किया है। एक्टर वरुण धवन अब अपनी नन्ही बेटी को लेकर अस्पताल से घर की ओर रवाना हो गए हैं।

Varun Dhawan's Daughter.

Varun Dhawan's Daughter.

एक्टर अपने घर पर बेटी और पत्नी नताशा का धूमधान से स्वागत करने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर वरुण धवन की बेटी के साथ फोटोज वायरल हो रही हैं। लोग वरुण और नताशा को बेटी के जन्म की खूब बधाई भी दे रहे हैं।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article