Varun Dhawan With New born Daughter: वरुण धवन और नताशा दलाल पेरेंटस बन गए हैं। कपल के घर 3 जून को नन्ही परी का जन्म हुआ। एक्टर बेटी के पिता बनकर बेहद खुश है। वो हमेशा से बेटी चाहते थे। एक्टर को हाल ही में अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। एक्टर अपने बेटी और पत्नी के साथ नजर आए। वरुण की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
वरुण धवन हाल ही में हिंदूजा अस्पताल के बाहर स्पॉट हुए। एक्टर अपनी पत्नी और बेटी को घर ले जाने के लिए आए है।
नताशा बिल्कुल स्वस्थ हैं। वरुण अपनी पत्नी और बेटी के साथ अस्पताल के बाहर नजर आए।
एक्टर अपनी बेटी को एक टुक निहारते हुए नजर आ रहे हैं।
वरुण बेटी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर की नजरे अपनी बेटी से हट नहीं रही है।
नताशा इस फोटो में कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं। नताशा ने अपने लुक को ब्लैक सन ग्लासेस के साथ कंप्लीट किया है।
इस फोटो में एक्टर अपनी बेटी के साथ कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर अपनी बेटी पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं।
वरुण की बेटी संग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस एक्टर को पिता बनने के लिए ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।