Munjya Movie Twitter Review: बॉलीवुड में फिल्म स्त्री के बाद से शुरू हुआ हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का ट्रेंड खत्म होने का ही नहीं ले रहा है। अब थिएटर्स में रिलीज हुई शरवरी वाघ और अभय वर्मा की फिल्ममुंज्या भी कुछ इसी जॉनर को टारगेट कर रही है। फिल्म ने सभी सुपरनैचुरल हॉरर कॉमेडी फिल्मों के फैंस को सरप्राइज दे डाला है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। बीते कुछ समय से इस जॉनर की फिल्में दर्शकों को बोर करने पर तुली हुई हैं। फिल्म के ट्रेलर को भी लोगों का बहुत प्यार मिला है। फिल्म मुंज्या कॉमेडी और हॉरर का बहुत सुन्दर मिश्रण है और एक अच्छी फैमिली एंटरटेनर भी बताई जा रही है। आइए अब यहां फिल्म के ट्विटर पर सामने आ रहे रिव्यूज पर एक नजर डालते हैं।
Munjya की तारीफ में दर्शकों ने पढ़े कसीदे
फिल्म को लेकर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मस्त पैसा वसूल फिल्म है ये..'। वही एक दूसरे यूजर ने लिखा,'मुंज्या रिव्यू.. गुड फैमिली एंटरटेनर, मुंज्या में मल्टीप्लेक्स में भीड़ जुटाने के लिए हॉरर से लेकर कॉमेडी और इमोशन के साथ डरावनी बीजीएम तक सब कुछ है... फिल्म महाराष्ट्र में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी क्योंकि कहानी महाराष्ट्रीयन आधार से जुड़ी हुई है..'
बता दें कि फिल्म की कहानी 1952 में शुरू होती है, जब एक युवा ब्राह्मण लड़का मुन्नी नाम की एक लड़की से प्यार में पूरी तरह से डूब जाता है। लेकिन, उसका परिवार इस प्यार का समर्थन नहीं करता। जब उसकी माँ को इसके बारे में पता चलता है, तो वह उसे कठोरता से सजा देती है और उसे एक खतरनाक अनुष्ठान में शामिल होने के लिए मजबूर करती है। फिल्म आगे किस ओर करवट लेती है, यह जानना काफी दिलचस्प होने वाला है।
