रवीना टंडन (Raveena Tandon) की बेटी राशा थडानी (Rasha Thadani) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस की बेटी राशा जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। राशा अभिषेक कपूर की एडवेंचर फिल्म में नजर आएंगी। उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी दिखाई देंगे। अभिषेक की फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में हैं। राशा और अमान इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाले हैं। अभिषेक कपूर ने अपनी फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट नहीं की है। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। राशा ने अपने डेब्यू फिल्म के ऑडिशन के बारे में खुलासा किया।
Rasha-Raveena (credit Pic: Instagram)
राशा ने हाल ही में कॉस्मोपॉलिटन मैगजीन के साथ अलग-अलग मुद्दों पर बात की। उन्होंने बताया कि पहली फिल्म का ऑडिशन उतना अच्छा नहीं था। लेकिन इसके बावजूद मुझे फिल्म मिली। राशा ने कहा कि अभिषेक कपूर ऐसे नहीं हैं जो किसी को भी कास्ट कर लेंगे। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान को उनकी डेब्यू फिल्म में डायरेक्ट किया था। राशा ने अपने ऑडिशन को डिजास्टर बताया।
राशा ने अपने ऑडिशन को बताया- डिजास्टर
उन्होंने कहा कि मैं अभिषेक सर की शुक्रगुजार हूं। उन्होंने मुझमें कुछ देखकर ही साइन किया होगा। वह इंडस्ट्री के बेस्ट डायरेक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने मुझे ये मौका दिया मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी। राशा महज 19 साल की हैं। वो हिंदी के अलावा साउथ इंडस्ट्री में भी फिल्मों के लिए ऑडिशन दे रही हैं। राशा को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। राशा पॉपुलर स्टार किड हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
