रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ में छुट्टियां मनाने गए मालदीव! एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 05:12 PM IST

Rashmika Mandanna Photo: रश्मिका मंदाना ने मालदीव वेकेशन की फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस फ्लोरल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा साथ में मालदीव वेकेशन पर गए हैं
  • एक्ट्रेस ने हाल ही में मालदीव वेकेशन से अपनी पहली फोटो शेयर की है
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं एक्ट्रेस की फोटो

Rashmika Mandanna Vacation Photo: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। एक्ट्रेस ने अपने वेकेशन की पहली फोटो शेयर की है। फोटो में एक्ट्रेस वाइट और ऑरेंज कलर के फ्लोरल गाउन में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, हाई लव और हार्ट की इमोजी बनाई है। मीडिया रिपोर्ट् के अनुसार, रश्मिका से कुछ समय पहले विजय देवरकोंडा मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पहले भी दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं।

rashmika mandanna and vijay deverakonda

rashmika and vijay deverakonda (credit pic: instagram)

खबरों के मुताबिक रूमर्ड कपल मालदीव में वेकेशन मना रहा है। दोनों ने साथ में तेलुगू फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी को साथ में देखना फैंस बेहद पसंद करते हैं। रश्मिका और विजय देवरकोंडा की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री और रियल लाइफ जोड़ी फैंस को बेहद पसंद है।

End of Feed