'Sikandar' की असफलता के बाद हुई आलोचना पर Rashmika Mandanna ने दिया बयान, बोलीं 'मुझे भी चीजें प्रभावित...'

Rashmika Mandanna on Sikandar Failure: हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने बताया कि एक्टिंग कभी भी उनकी लाइफ का हिस्सा नहीं थी। इस दौरान एक्ट्रेस फिल्म 'सिकंदर' के बॉक्स ऑफिस पर फेल होने के बाद हुई आलोचना और नकारात्मक प्रतिक्रिया पर भी रिएक्शन दिया है।

Rashmika Mandanna on Sikandar Failure: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड की फिल्मों में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) खूब धमाल मचा रही हैं। रश्मिका मंदाना ज्यादातर पैन-इंडिया मूवीज में काम कर रही हैं। यही वजह है कि हर गुजरते दिन के साथ दुनिया भर में रश्मिका मंदाना की फैन्स फॉलोइंग बढ़ती जा रही है। कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना को सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' में देखा गया था, जो ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में फैन्स ने सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को पसंद तो किया लेकिन 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल नहीं रही। ऐसे में अब रश्मिका मंदाना ने 'सिकंदर' (Sikandar) के फ्लॉप होने बाद आलोचना, नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने अपना रिएक्शन दिया है।

Rashmika Mandanna on Sikandar Failure

ईटाइम्स से बात करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा कि एक्टिंग कभी भी उनकी लाइफ का हिस्सा नहीं थी। उन्होंने कहा, 'एक्टिंग कभी भी मेरे प्लान में नहीं था। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन एक्टर बनूंगी। अब मैं शुक्रगुजार हूं कि ये दिन मेरी लाइफ आया।' इसके बाद उन्होंने बताया कि आलोचना और नकारात्मक से एक्ट्रेस को बहुत फर्क पड़ता है।

End of Feed