Animal के सुपरहिट होते ही फीस बढ़ाने की खबरों पर Rashmika Mandanna ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अब तो मैं यही करूंगी'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 6, 2024, 06:29 PM IST

Rashmika Mandanna Reacts to Fees Hike Rumors: इंडिया की सुपरहिट एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को लेकर खबरें सामने आ रही हैं कि उन्होंने एनिमल की सक्सेस के बाद अब अपनी फीस बढ़ा दी है। रश्मिका ने फीस हाइक की इन खबरों पर अब आखिरकार रिएक्ट कर दिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Rashmika Mandanna Reacts to Fees Hike Rumors: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल में नजर आने वालीं रश्मिका मंदाना बीते कई दिनों से खबरों में बनी हुई हैं। रश्मिका को लेकर आज सुबह से ही दावा किया जा रहा है कि एनिमल के सुपरहिट होने के बाद उनकी फीस बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने 4-4.5 करोड़ तक अपनी फीस बढ़ा दी है। रश्मिका मंदाना ने अब कि उन्होंने एनिमल की सक्सेस के बाद अब अपनी फीस बढ़ा दी है। रश्मिका ने फीस हाइक की इन खबरों पर अब आखिरकार रिएक्ट कर दिया है। रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट करते हुए इन खबरों पर मजेदार तरीके से रिएक्ट किया है।

दरअसल संदीप वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। बस इसी वजह से रश्मिका की फीस हाइक की खबरें भी सामने आने लगी हैं। आइए अब रश्मिका के बयान पर एक नजर डालते हैं।

Rashmika Mandanna Twitter

'अब में प्रोड्यूसर्स से इतने ही मांगूगी'

रश्मिका मंदाना ने फीस हाइक की खबरों को नकार दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये सब देखने के बाद मुझे अब यही मांगना भी चाहिए। अगर कोई प्रोड्यूसर मुझसे पूछता है क्यों तो मैं दिखा दूंगी कि देख लो मीडिया क्या लिख रही है और मुझे लगता है मुझे इन लोगों की बात सुननी चाहिए अब मैं क्या करूं।'

End Article
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून...

End of Feed