सुहाना-खुशी से कंपेयर करने पर राशा थडानी ने दिया मजेदार जवाब, खुद को बताया कच्चा खिलाड़ी

Rasha Thadani talk about Comparison with Suhana and Khushi: राशा थडानी इन दिनों अपनी फिल्म आजाद के प्रमोशन में व्यस्त है। प्रमोशन के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि वह अन्य स्टार्स के साथ अपनी तुलना होने पर कैसा महसूस करती हैं तब हसीना ने बेहद सुलझा हुआ जवाब दिया।

Rasha Thadani talk about Comparison with Suhana and Khushi: बॉलीवुड अभिनेत्री राशा थडानी( Rasha Thadani) इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म आजाद को लेकर चर्चा में बनी हुई है। राशा की ये फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इससे पहले एक्ट्रेस अपने गाने ऊई अम्मा को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही है। राशा को पसंद करने वाले फैंस की संख्या बढ़ती ही जा रही है। वहीं अब कुछ लोगों का कहना है कि वह सुहाना खान, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर से बेहतर है। जब यही बात राशा को बताई गई तो उन्होंने कुछ इस तरह से रिएक्ट किया। आइए आपको दिखाते हैं।

Rasha Thadani talk about Comparison with Suhana and Khushi:

राशा थडानी इन दिनों अपनी फिल्म आजाद के प्रमोशन में व्यस्त है। प्रमोशन के दौरान जब उनसे सवाल किया गया कि वह अन्य स्टार्स के साथ अपनी तुलना होने पर कैसा महसूस करती हैं तब हसीना ने बेहद सुलझा हुआ जवाब दिया। रिपोर्टर ने कहा कि लोग आपको खुशी कपूर( Khushi Kapoor) , सुहाना खान ( Suhana Khan) और जान्हवी कपूर ( Janhvi Kapoor) से बेहतर बोलते हैं, इस पर क्या कहना है। जवाब में राशा कहती है कि मुझे लगता है कि वे सभी मुझसे ज्यादा अनुभवी हैं। उन्होंने मुझसे ज्यादा काम किया है। उन्होंने पहले ही फिल्में पूरी कर ली हैं और वह रिलीज हो चुकी हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि मैं वास्तव में उनसे कुछ सीख सकती हूं। उनके पास अधिक अनुभव है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि ऐसा है।

End of Feed