रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर इस वजह से 3 मार्च को नहीं होगा रिलीज, जानिए यहां

Ranveer Singh’s Dhurandhar 2 Delayed: आदित्य धर के निर्देशन में बनकर तैयार हुई रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर मेकर्स 3 मार्च को रिलीज करने वाले थे लेकिन चंद्र ग्रहण होने की वजह से उन्होंने इसे दर्शकों के बीच पेश करने से परहेज किया है।

Ranveer Singh’s Dhurandhar 2 Delayed: आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) का ट्रेलर 3 मार्च को मेकर्स द्वारा रिलीज किया जाना था। फैन्स ट्रेलर को देखने के लिए बेताब था लेकिन अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर अब तय समय पर रिलीज नहीं होगा। 'धुरंधर 2' के ट्रेलर के ना रिलीज होने की खबर ने फैन्स का दिल तोड़ दिया है। तो चलिए जानते हैं आखिर ऐसी क्या वजह है जिस कारण मेकर्स ने आज यानी 3 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज करने से परहेज किया है।

Ranveer Singh’s Dhurandhar The Revenge

Pic Credit: IMDb

इस वजह से डिले किया गया 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

बॉलीवुड हंगामा के एक सूत्र के अनुसार 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर 3 मार्च को रिलीज नहीं होगा, यह अफवाहें नहीं थीं। फिल्म निर्माताओं ने इसी दिन ट्रेलर रिलीज करने की प्लानिंग की थी। लेकिन बाद में उन्हें बताया गया कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण है, जिसे नई शुरुआत के लिए अशुभ माना जाता है। अशुभ समय सुबह 9:39 से शाम 6:46 बजे तक रहता है। ट्रेलर आमतौर पर दोपहर के आसपास रिलीज किए जाते हैं। यही वजह है कि मेकर्स ने ग्रहण की वजह से ट्रेलर को स्थगित करने का फैसला किया। (इसे भी पढ़ें: Exclusive: चेक बाउंस में राजपाल यादव ने किया बड़ा खुलासा, बोले 'वो लोग मुझे बर्बाद करने...')

End of Feed